फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamran Akmal: पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पीसीबी पर निकाली भड़ास, BCCI की तारीफ कर कहा- पेशेवर रहना उनसे सीखें

Mon, 23 Sep 2024 08:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पीसीबी पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्गज ने आरोप लगाया कि हुक्मरानों के अहंकार की वजह से बोर्ड की ऐसी स्थिति है।
विज्ञापन
पीसीबी-कामरान अकमल - फोटो : https://www.pcb.com.pk/kamranakmal23
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लताड़ लगाई है। उन्होंने बोर्ड को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से पेशेवर रवैया सीखने की सलाह दी। बता दें कि, पाकिस्तान टीम के लिए साल की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कीवी टीम पाकिस्तान के दौरे पर आई और पांच मैचों की टी20 खेली। हालांकि, मेजबान टीम इसको सिर्फ ड्रॉ पर ही करा पाई।
विज्ञापन

टी20 विश्व से बाहर हुई टीम
जून में एक बार फिर पाकिस्तान का बुरा वक्त आया, जब उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका जैसी नई टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने भी उन्हें शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट में बाबर आजम की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। इसके बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके नतीजतन उन्हें बांग्लादेश के हाथों घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

'पाकिस्तान क्रिकेट को हो रहा नुकसान'
अब पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पीसीबी पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्गज ने आरोप लगाया कि हुक्मरानों के अहंकार की वजह से बोर्ड की ऐसी स्थिति है। अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- पीसीबी को बीसीसीआई से सीखना चाहिए, उनकी व्यावसायिकता, उनकी टीम, चयनकर्ता, कप्तान और कोच। ये वो चीजें हैं जो एक टीम को नंबर एक बनाती हैं और दुनिया पर हावी बनाती हैं। अगर हम इतने अच्छे होते तो पाकिस्तान क्रिकेट यहां नहीं होता। आपके अहंकार की वजह से ही पाकिस्तान क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे
इससे पहले पूर्व खिलाड़ी ने भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर सराहना की थी। दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। कामरान ने कहा- अश्विन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए और शतक जड़ा। इसके अलावा अश्विन ने जडेजा के साथ मिलकर मैच विजयी साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भारत घरेलू मैदान पर टेस्ट की प्लेइंग 11 नहीं बना सकता। 
विज्ञापन

अकमल ने पंत को सराहा
इसके अलावा अकमल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी सराहा था, जिन्होंने कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टेस्ट टीम में जोरदार वापसी की थी। अकमल ने कहा-पंत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। मैं मेडिकल टीम और ट्रेनर को सलाम करता हूं जो उन्हें मैदान पर वापस लाने में सफल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें