फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान को शुभकामनाएं: अकरम के बाद अफरीदी ने कोरोना संक्रमित सचिन को भेजा खास संदेश

Fri, 02 Apr 2021 09:49 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन तेंंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धांसू ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। सचिन को शुक्रवार (2 अप्रैल) को कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते हफ्ते कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मास्टर ब्लास्टर ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


सचिन को भेजे अपने शुभकामना संदेश में शाहिद अफरीदी ने कहा, लिजेंड हम आपके जल्द स्वस्थ होने का दुआ करते हैं, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है कि आप जल्द स्वस्थ होंगे, ईश्वर करे आप हॉस्पिटल में बहुत कम समय रुकें और आपकी रिकवरी उससे कहीं ज्यादा हो। 


इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी सचिन तेंदुलकर के लिए शुभकामना संदेश भेजा। अकरम ने ट्वीट कर लिखा, आप जब 16 वर्ष के थे उस समय आपने दुनिया के तेज गेंदबाजों का हिम्मत और हौसले के चलते सामना किया, मुझे भरोसा है आप कोविड-19 को सिक्स के लिए भेजेंगे, जल्द सेहतमंद हो जाए मास्टर ब्लास्टर। 
विज्ञापन



हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने वाले सचिन तेंदुलकर ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं और आइसोलेशन मे हैं। इसके बाद शु्क्रवार (2 अप्रैल) को भारत के इस पूर्व कप्तान ने जानकारी दी कि उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई। 

भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। 10 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को भारत ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। सचिन तेंदुलकर इस विजेता टीम के हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 18 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें