फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग के आरोप से पलटे आमिर सोहेल, कहा- बयान का गलत मतलब निकाला

Sat, 17 Jun 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
आमिर सोहेल
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि पाकिस्तान अपने खेल की वजह से नहीं बल्कि दूसरे कारणों की वजह से फाइनल में पहुंचा है। एक तरह कहा जाए तो उनका इशारा मैच फिक्सिंग की तरफ था। इसके बाद सोहेल की आलोचना शुरू हो गई। 
विज्ञापन


आलोचना के भंवर में फंसने के बाद सोहेल ने सफाई देते हुए कहा, उन्होंने फिक्सिंग या अन्य किसी गड़बड़ी के बारे में बात नहीं की। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। सोहेल ने कहा वह उस वक्त आपा खो बैठे कि जब श्रीलंका के खिलाफ जीत को सरफराज अहमद ने जावेद मियादाद को उनके 60वें जन्मदिन पर समर्पित करने से इंकार किया तो मैनें दूसरी बात कही कि इस मैच को जिताने वाले का नाम नहीं बताया जा सकता जिसने यह जीत आसान की। हालांकि मैंने मैच फिक्सिंग या अन्य किसी गड़बड़ी के बारे में बात नहीं की। मेरे बयान को गलत समझा गया। 

हालांकि शुक्रवार को इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में आमिर ने कहा कि आयोजकों ने पाकिस्तान को वैसी पिचें उपलब्ध कराईं जिसका फायदा पाकिस्तानी गेंदबाजों को मिला। भारत के खिलाफ फाइनल में उनकी असली परीक्षा होगी जहां एक फ्रेश पिच पर उनका मुकाबला होगा। जहां गेंदबाजों को पहले मिल रही अतिरिक्त मदद हासिल नहीं होगी। ऐसे में पाकिस्तान को अपनी नीति में बदलाव करना होगा और जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ मैच में उतरना होगा।। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें