फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले अपनों ने ही बाबर आजम को घेरा, इस पूर्व स्पिनर ने की आलोचना

Sat, 22 Feb 2025 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 90 गेंद पर 64 रन बनाए। इस धीमी बल्लेबाजी के लिए उनकी कड़ी आलोचना भी हो रही है। पाकिस्तान यह मैच 60 रन से हार गया था।
विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले ही बाबर आजम अपनों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने बाबर की आलोचना की है। कनेरिया का कहना है कि बाबर टीम के बजाय अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने साथ ही भारत के खिलाफ मैच के लिए टीम की तैयारियों पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी धीमी बल्लेबाजी 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 90 गेंद पर 64 रन बनाए। इस धीमी बल्लेबाजी के लिए उनकी कड़ी आलोचना भी हो रही है। पाकिस्तान यह मैच 60 रन से हार गया था। कनेरिया ने कहा, अगर हम बाबर आजम के बारे में बात करें तो वह अपनी निजी उपलब्धियों के लिए खेल रहे हैं। जब वह दबाव में होते हैं तो अपने आंकड़ों और आईसीसी रैंकिंग को बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मैंने अर्धशतक बनाया है, मैंने ऐसा किया है। लेकिन आपका टीम के लिए मैच जीतने का इरादा कहां है।

तैयारियों को लेकर चिंता जताई 
इस पूर्व स्पिनर ने भारत के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए पाकिस्तान की तैयारी को लेकर चिंता व्यक्त की। कनेरिया ने कहा, स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। मुझे नहीं लगता कि इस बार इस मैच को लेकर बहुत अधिक चर्चा हो रही है क्योंकि पाकिस्तान अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है जबकि भारत शानदार क्रिकेट खेल रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और इसके बाद कई खिलाड़ियों पर सवाल उठाए गए। लेकिन उसने 2025 की शुरुआत शानदार तरीके से की है और इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर चैंपियंस ट्रॉफी में उतरा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन

अबरार को लेने पर सवाल उठाए 
कनेरिया ने अबरार अहमद को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में पाकिस्तान की टीम में शामिल करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, अबरार उतना योग्य स्पिनर नहीं है जो भारत के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सके। वह गेंद को टर्न करने के लिए अपनी उंगलियों का सहारा लेता है। वह लेग स्पिनर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें