फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoaib Akhtar On Pant: पंत को लेकर बोले शोएब अख्तर- वो थोड़े मोटे हैं, मेहनत करें तो मॉडल बनने की क्षमता

Thu, 18 Aug 2022 05:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोएब अख्तर ने ऋषभ पंत को लेकर कहा है कि वो बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनके पास हर तरह के शॉट हैं। वो दिखने में भी अच्छे हैं, लेकिन थोड़े मोटे हैं। अगर वो इस चीज पर ध्यान देते हैं तो आगे चलकर विज्ञापन के जरिए करोड़ों कमा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
शोएब अख्तर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत लगातार चर्चा में बने हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में कमाल करने के बाद पंत ने वनडे में भी भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। खास बात यह थी कि उनका यह शतक भी विदेशी जमीन पर विपरीत हालातों में आया और वो टीम को जीत दिलाने के बाद ही वापस लौटे। इससे पहले उन्होंने टेस्ट मैच में भी बेहतरीन शतक लगाया था, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए थे। अब वनडे में उनके शतक के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गज जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उनकी फिटनेस को लेकर बयान दिया है, जो लगातार चर्चा बटोर रहा है। शोएब ने कहा है कि पंत थोड़े मोटे हैं, लेकिन अपनी फिटनेस पर काम करके वो मॉडल बन सकते हैं और विज्ञापन के जरिए करोड़ों कमा सकते हैं। 
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने कहा "उनके पास कट शॉट, पुल शॉट, रिवर्स स्वीप है। वो निडर होकर खेलते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मैच जिताया था, अब उन्होंने यहां (इंग्लैंड में) मैच जिताया और भारत को सीरीज में भी जीत दिलाई। उनका वजन थोड़ा ज्यादा है। मुझे उम्मीद है कि वो इस पर ध्यान देंगे। क्योंकि भारत बड़ा बाजार है। वो अच्छे दिखते हैं। वो एक मॉडल के रूप में उभर सकते हैं और करोड़ों कमा सकते हैं। क्योंकि जब भी भारत में कोई स्टार बनता है, तो उस पर काफी ज्यादा निवेश किया जाता है।"

"उनके अंदर जो प्रतिभा है, वो विपक्षी टीम को काफी मुश्किलों में डालेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने हालात के हिसाब से अपनी पारी बुनी और बाद में आक्रामक अंदाज अपनाया। वो जब चाहें तब तेजी से रन बना सकते हैं। आने वाले समय में ऋषभ पंत सुपरस्टार बनने वाले हैं। एकमात्र व्यक्ति जो उन्हें रोक सकता है वो खुद पंत हैं।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। हालांकि, पांच मैचों की टी20 सीरीज में पंत भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें