पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर की मां का निधन हो गया है। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।. उनकी मां के निधन पर खेल जगत से जु़ड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोएब अख्तर की मां का नाम हमीदा अवान था।
शोएब ने ट्वीट कर दी जानकारी
अपनी मां के निधन की जानकारी खुद शोएब अख्तर ने सोशल मिडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मेरी मां, मेरा सब कुछ, आज वह अल्लाह ताला की मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद H-8 में पढ़ी जाएगी।
काफी समय से चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब अख्तर की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार शोएब की मां का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद में किया जाएगा।
10 साल पहले शोएब अख्तर ने लिया था क्रिकेट से संन्यास
अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने 10 साल पहले 2011 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम क्रिकेट में आज भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 161 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। अख्तर ने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 अंतराराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किय। इस दरम्यान अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी-20 इंटरनेशनल में 19 विकेट चटकाए।