पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट अक्सर टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के फैन हैं वह अक्सर उनकी तारीफ करते रहते हैं। सोमवार को मुंबई में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन किया। जिससे सलमान बट काफी प्रभावित हुए और उन्होंने भारतीय कप्तान की इसके लिए जमकर प्रशंसा की। रहाणे की बात जाए तो उनकी खराब फॉर्म के चलते कई लोगों साउथ अफ्रीका दौरे के लिए उन पर सवाल खड़े किए हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शायद ही रहाणे को टेस्ट टीम में मौका मिले।
विराट ने किया रहाणे का समर्थन
मुंबई टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का समर्थन किया। उन्होंने कहा, मैं अजिंक्य की फॉर्म को नहीं आंक सकता, क्योंकि केवल एक व्यक्ति ही जानता है कि उसे अपने खेल के किस हिस्से पर काम करना है, लेकिन, जैसा कि मैंने पहले में कहा है, उन खिलाड़ियों का समर्थन करना महत्वपूर्ण है जिन्होंने अतीत में कठिन परिस्थितियों और महत्वपूर्ण टेस्ट मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन करने में सफल रहे हम टीम में इस तरह का माहौल नहीं बनाते हैं कि एक खिलाड़ी आगे क्या होगा के बारे में चिंता करना शुरू कर देता है जब वह थोड़ा दबाव में होता है।
सलमान ने की विराट की तारीफ
खराब फॉर्म से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे का कप्तान द्वारा समर्थन करने पर सलमान बट काफी प्रभावित हुए। उन्होंने 33 वर्षीय टीम इंडिया के कप्तान के सफल होने के बारे में बताया। अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट ने कहा, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की सफलता के पीछे सबसे अहम कारणों में से एक है अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना, खासकर जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सलमान बट ने आगे कहा, कोहली ही नहीं, विश्व क्रिकेट में किसी भी अच्छे कप्तान को चुनें, वे हमेशा अपने सफल खिलाड़ी का समर्थन करेंगे, जो अब अपने खराब दौर से गुजर रहा है, जब ऐसे खिलाड़ियों को उनके संघर्ष के समय में समर्थन मिलता है, तो खिलाड़ी जितना आत्मविश्वास हासिल करता है, वह उतना ही मजबूत होता है और बेहतर परिणाम देता है, विराट इन्हीं खूबियों के चलते सफल कप्तान हैं।
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं रहाणे
अजिंक्य रहाणे बीते काफी समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं। साल की शुरुआत में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन उसके बाद से वह लगातार टेस्ट क्रिकेट में असफल रहे हैं। पिेछले 16 टेस्ट में अगर उनके प्रदर्शन को देखा जाए तो रहाणे 24.39 के औसत से रन बना पाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए कानपुर टेस्ट में रहाणे ने विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी की और दोनों पारियों सिर्फ 39 रन बना पाए।