फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे कोकीन की लत थी

Sat, 29 Oct 2022 09:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

वसीम अकरम ने खुलासा किया है कि कोकीन की लत के चलते ही वह अपने देश नहीं लौटना चाहते थे। उनका यह खुलासा सभी के लिए चौकाने वाला है। 
 
विज्ञापन
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने खुलासा किया है कि उन्हें कोकीन की लत थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वसीम अकमर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। 1992 के विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य रहे वसीम अकरम की आत्मकथा जल्द रिलीज होने वाली है। इस किताब में उन्होंने इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से बताया है। 
विज्ञापन


वसीम अकरम ने 1992 में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के अलावा 1999 विश्व कप के फाइनल में अपनी टीम की कप्तानी भी की थी। वसीम को क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल किया जाता है।

बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने बताया कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में उन्होंने नई पारी शुरू की थी। इसी दौरान उन्हें यह लत लगी। 56 साल के अकरम ने बताया कि वह इंग्लैंड में कोकीन करने लगे थे। इसी दौरान साल 2009 में उनकी पहली पत्नी हुमा की 2009 में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


अकरम ने कहा "दक्षिण एशिया में लोकप्रियता की संस्कृति उपभोग, मोहक और भ्रष्ट है। आप एक रात में 10 पार्टियों में जा सकते हैं, और कुछ करते हैं। और इसका मुझ पर असर पड़ा। हुमा ने आखिरी बार होश में जो काम किया था, वह निस्वार्थ था। वह मुझे नशे की लत से दूर करना चाहती थी। जीवन का वह समय खत्म हो गया था, और मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।" 

अकरम ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले अपनी पहली पत्नी हुमा से अपने जीवन के इस हिस्से को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने बताया "यह सही मायने में तब शुरू हुआ जब मुझे इंग्लैंड में एक पार्टी में एक लाइन की पेशकश की गई। धीरे-धीरे मैं रोज इसका उपयोग करने लगा और मात्रा भी बढ़ती गई। हालात यहां तक पहुंच गए कि मुझे लगा कि काम करने के लिए मुझे इसकी जरूरत है।"

अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए अकरम ने कहा "हुमा, मुझे पता है, इस समय अक्सर अकेली रहती थी, वह कराची जाना चाहती थी, ताकि अपने माता-पिता और भाई-बहनों के करीब रह सके, लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता था। अंदर से मेरा मन भी कराची जाने का था, लेकिन मैं यह दिखावा करता था कि काम की वजह से मैं वहां नहीं जा पा रहा हूं, जबकि इसकी असली वजह पार्टी करना था।"

अकरम ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 104 टेस्ट में 414 विकेट लिए। वहीं 356 वनडे में उनके नाम 502 विकेट हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें