फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर ने कोंस्टास को सराहा, बुमराह के खिलाफ अन्य बल्लेबाजों के दृष्टिकोण पर सवाल उठाए

Tue, 31 Dec 2024 12:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

कोंस्टास ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की थी और बुमराह के ओवर से भी रन जुटाए थे। एक स्पैल में जितने रन कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ बनाए, उतने हाल के दिनों में किसी ने नहीं बनाए थे।
विज्ञापन
सैम कोंस्टास - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ निडर होकर खेलने के लिए सैम कोंस्टास की सराहना की है। वॉर्नर का कहना है कि 19 वर्षीय इस बल्लेबाज ने नींव रखी जिससे ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत दर्ज करने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही भारत पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली है।  
विज्ञापन

वॉर्नर ने जहां कोंस्टास को सराहा, वहीं अन्य बल्लेबाजों को निशाने पर लिया। वॉर्नर ने इस बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह देखना दुखद है कि युवा और अनुभवहीन खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम का स्टैंडर्ड सेट करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, कोंस्टास की पारी काफी विशेष थी। लोगों ने उनकी आलोचना भी की, लेकिन यह प्रवृति है। जब बुमराह जैसा कोई गेंदबाज आपके सामने होता है तो आप किसी तरह डिफेंस की कोशिश करते हैं। कोंस्टास ने ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के लिए जिस तरह बल्लेबाजी की वो दिखाता है कि उनमें कौशल है। लेकिन यह भी साबित हो गया कि वह बहादुर है। 

बुमराह के खिलाफ की थी आक्रामक बल्लेबाजी 
कोंस्टास ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की थी और बुमराह के ओवर से भी रन जुटाए थे। एक स्पैल में जितने रन कोंस्टास ने बुमराह के खिलाफ बनाए, उतने हाल के दिनों में किसी ने नहीं बनाए थे। उन्होंने निडर होकर बुमराह के खिलाफ बल्लेबाजी की और कुछ ऐसे शॉट खेले जिससे यह भारतीय तेज गेंदबाज भी हैरान रह गया था। इससे अन्य बल्लेबाजों को भी खुलकर खेलने का मौका मिला और उस्मान ख्वाजा ने सीरीज का अपना पहला अर्धशतक जड़ा था। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भी अपने दृष्टिकोण के लिए कोंस्टास को श्रेय दिया था। 
विज्ञापन

बुमराह ने हालांकि, दूसरी पारी में कोंस्टास को आउट किया था। उन्होंने मैच में नौ विकेट लिए और इस सीरीज में बुमराह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। बुमराह ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए थे। 

वॉर्नर ने कहा, एक तरफ कोंस्टास ने शीर्ष क्रम पर निडर होकर बल्लेबाजी की, जबकि आपके पास टीम में ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने 50 टेस्ट खेले हैं और उन्हें भी इतना बहादुर बनने की जरूरत है। उन्हें भी अलग शॉट खेलने चाहिए और अपनी क्रीज से बाहर आकर खेलने का जोखिम लेना चाहिए। आपके पास शीर्ष क्रम में अनुभवी बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें