फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे स्टार्क? ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने तेज गेंदबाज को लेकर दी जानकारी

Tue, 31 Dec 2024 12:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

स्टार्क मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान चोट की चिंता से जूझ रहे थे। सबसे पहले उन्हें मैच के तीसरे दिन दिक्कत हुई थी और स्टार्क को स्पैल के दौरान अपनी पीठ पकड़ते हुए देखा गया। इसके बाद वह दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले मैदान से बाहर चले गए थे।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को उम्मीद है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सिडनी में भारत के खिलाफ होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। मैकडोनाल्ड ने स्वीकार किया कि स्टार्क चोट से उबर रहे हैं और टीम चयन के बारे में फैसला टेस्ट से ठीक पहले लिया जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट तीन जनवरी से होगा। 
विज्ञापन

दिक्कत के बावजूद पूरी क्षमता के साथ की गेंदबाजी
स्टार्क मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान चोट की चिंता से जूझ रहे थे। सबसे पहले उन्हें मैच के तीसरे दिन दिक्कत हुई थी और स्टार्क को स्पैल के दौरान अपनी पीठ पकड़ते हुए देखा गया। इसके बाद वह दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले मैदान से बाहर चले गए थे। दिक्कतों के बावजूद स्टार्क ने अंतिम दिन पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य का बचाव करने में मदद की। 

स्टार्क लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने पांचवें दिन लंच ब्रेक से पहले विराट कोहली का महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया। वह दूसरी पारी में 16 ओवर डालने में सफल रहे। भारत ने आखिरी सत्र में सात विकेट गंवाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। 

मैच के ठीक पहले फैसला लेंगे मैकडोनाल्ड 
मैकडोनाल्ड ने कहा, यह स्पष्ट है कि स्टार्क को कुछ दिक्कतें हो रही थी। हमें इसे देख रहे हैं, लेकिन इसके अलावा सब ठीक दिख रहा है। हालांकि, अभी थोड़ा समय शेष है और उनका इससे उबरना जरूरी है। हम देखेंगे कि टीम को सिडनी में किस तरह की जरूरत है और पिच को देखते हुए फैसला लेंगे, जैसा हम हमेशा करते हैं। जब भी आप खेल में सफल होते हैं, तो यह हमेशा एक अच्छा संकेत होता है कि आपके पास अगले मैच के लिए मौका है। 

उन्होंने कहा, स्टार्क के स्पैल के शुरुआत में दिक्कतें दिख रही थी, लेकिन जब उन्होंने वार्मअप किया तो वह ठीक दिख रहे थे। उनकी गेंद की गति भी अच्छी थी। मेरे ख्याल से सुबह के सत्र में जब हमने 20 ओवर गेंदबाजी की थी तो अच्छी गेंदबाजी हो रही थी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की नजरें 10 साल बाद ट्रॉफी जीतने पर 
ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट मैच से पहले सीन एबॉट और झाई रिचर्डसन को बैकअप के तौर पर टेस्ट टीम में शामिल किया था। बिग बैश लीग की प्रतिबद्धताओं के बावजूद उम्मीद है कि यह दोनों अंतिम टेस्ट के लिए जल्द उपलब्ध होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम 2014 से पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करने की कोशिश करेगी। अगर उन्हें जीतना है तो हर हाल में सिडनी टेस्ट अपने नाम करना होगा। अगर अगला मैच ड्रॉ रहा तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी और भारत इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखेगा क्योंकि पिछली बार उसने सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें