न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हार्ले थॉमस जॉर्ज जेम्स को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में 2 साल 3 महीने की सजा सुनाई गई है। हार्ले जेम्स के नाम से पहचाने जाने वाले इस क्रिकेटर के पास से बच्चों की 3500 से ज्यादा आपत्तिजनक तस्वीरें जप्त की गई है।
कैंटबरी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हार्ले को क्राइस्टचर्च जिला न्यायालय ने भी पिछले महीने उन्हें यही सजा सुनाई थी, जिसके बाद क्रिकेटर के वकील ने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही थी।
अगले सप्ताह 40 वर्ष के होने वाले हार्ले के पास से बरामद की गई उन तस्वीरों में कुछ 2 साल से कम उम्र के भी बच्चे शामिल हैं। पीडोफिलिक जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित हार्ले का क्रिकेट करियर 1999 में शुरू हुआ था। दाएं हाथ के बल्लेबाज रहे इस खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर के दौरान महज 5 प्रथम श्रेणी के मैच ही खेले।