फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: मुंबई की पूर्व महिला क्रिकेटर रंजीता राणे का 43 साल की उम्र में निधन

Wed, 26 May 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऑलराउंडर रंजीता ने मुंबई के लिए 1995 से 2003 के बीच 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले।
विज्ञापन
रंजीता राणे का निधन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की पूर्व खिलाड़ी और स्कोरर रंजीता राणे का कैंसर से जूझने के बाद बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 43 साल थी। मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मुंबई की पूर्व क्रिकेटर और स्कोरर रंजीता राणे का निधन हो गया है।' रंजीता को जानने वाले एमसीए के जाने माने स्कोरर ने बताया कि वह पिछले एक पखवाड़े से शहर के अस्पताल में भर्ती थी। ऑलराउंडर रंजीता ने मुंबई के लिए 1995 से 2003 के बीच 44 प्रथम श्रेणी मैच खेले।

विज्ञापन


प्रभुभाई परमार का कोरोना से निधन
घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर प्रभुभाई परमार का भी मंगलवार को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा, 'एसएसए में सभी सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर प्रभुभाई परमार के निधन से बेहद दुशी हैं।'

परमार 76 साल के थे और उन्होंने 1968-69 में सौराष्ट्र के लिए चार रणजी मुकाबले खेले। सोमवार को प्रभुभाई की पत्नी की भी कोविड-19 से मौत हो गई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एससीए सचिव निरंजन शाह ने प्रभुभाई के निधन पर शोक जताया है। शाह ने दिसंबर 2017 में प्रभुभाई से मुलाकात और भावनगर में उनके निवास पर यादगार समय बिताने को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें