फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL Akshay: कर्नाटक के पूर्व गेंदबाज अक्षय का दिल का दौरा पड़ने से निधन, रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का थे हिस्सा

Sun, 24 May 2026 09:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

क्रिकेट के मैदान से एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अक्षर रविवार को केएससीए तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे। लेकिन तभी उन्हें कुछ दिक्कत हुई।
विज्ञापन
एसएल अक्षय - फोटो : Dodda Ganesh X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 39 वर्ष के थे। अक्षय उस टीम का हिस्सा रहे थे जिसने 2014-15 सत्र में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। वह रविवार को केएससीए तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद अक्षय ने असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'अक्षय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया। अपने खेल करियर के बाद भी उन्होंने पूरे समर्पण और जुनून के साथ क्रिकेट की सेवा जारी रखी।' जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं के विकास पर स्थायी प्रभाव पड़ा।

अक्षय का करियर
एसएल अक्षय ने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए छह प्रथम श्रेणी, तीन लिस्ट ए और नौ टी20 मुकाबले खेले थे। खेल से संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के साथ कोचिंग से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

डोडा गणेश ने दी प्रतिक्रिया
पूर्व क्रिकेटर डोडा गणेश ने अक्षय के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर। 39 वर्षीय तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था का, उनका आज एक डिवीजन मैच खेलते हुए निधन हो गया। मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। शांत स्वभाव के इस शख्स ने 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेलते हुए अच्छी सफलता हासिल की थी, वह अब हमारे बीच नहीं हैं। अक्षय की आत्मा को शांति मिले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें