फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश पोवार को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए इंडिया ए के गेंदबाजी कोच

Tue, 27 Aug 2019 02:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रमेश पवार - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व भारतीय स्पिनर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रमेश पोवार को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पवार को अब इंडिया ए टीम की गेंदबाजी की कमान दी गई है। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली सीरीज में पवार को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


फिलहाल पोवार दक्षिण अफ्रीकी सीरीज जो 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक होगी उसमे कोचिंग की भूमिका निभाएंगे। इस दौरान इंडिया ए की टीम दो चार दिवसीय मैच और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। 

41 साल के पोवार इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच थे लेकिन मिताली राज को लेकर हुए विवाद के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में दो टेस्ट मैच और 31 एकदिवसीय मैच खेले थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें