फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin: हिंदी भाषा को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, बोले - यह राष्ट्र भाषा नहीं

Fri, 10 Jan 2025 10:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Language Row : अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने करियर के बारे में भी बात की। अश्विन स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में हिंदी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान अश्विन ने हिंदी भाषा को लेकर टिप्पणी की। अश्विन ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा नहीं है। अश्विन ने छात्रों से पूछा कि अगर कोई अंग्रेजी या तमिल नहीं बोलना जानता है तो क्या कोई हिंदी में प्रश्न पूछने में रुचि रखता है। 
विज्ञापन

अश्विन बोले - हिंदी आधिकारिक भाषा 
अश्विन ने इस दौरान भारत में भाषा का मामला उठाया। उन्होंने देखा कि हिंदी शब्द बोलने के बाद लोगों की कैसी प्रतिक्रिया थी। अश्विन ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे यह कहना चाहिए कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है, यह आधिकारिक भाषा है।' मालूम हो कि हिंदी और तमिल भाषा को लेकर हमेशा चर्चा होती है और तमिलनाडु में यह एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। 

कप्तानी को लेकर अश्विन ने रखी राय 
अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने करियर के बारे में भी बात की। अश्विन स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह अटकलें लगी कि मैं कप्तानी संभालूंगा, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा किया नहीं। अश्विन ने कहा, जब कोई ऐसा कहता है कि मैं यह नहीं कर सकता तो मैं इसे जरूर करना चाहता। लेकिन जब कोई कहता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं तो मेरी रुचि खत्म हो जाती है। 
विज्ञापन

भारत के दूसरे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं अश्विन 
अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान पर हैं। अश्विन के नाम 106 टेस्ट में 537 विकेट हैं। 59 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इस दौरान उनका औसत 24.00 का और स्ट्राइक रेट 50.73 का रहा है। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट थे। अपने घर पर डेब्यू के बाद से जब भी वह स्क्वॉड में चुने गए, हर बार वह टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने घर पर कोई टेस्ट मिस नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें