फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah-Harbhajan Meet: हरभजन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Sat, 30 May 2026 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय स्पिनर और राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार भाजपा के किसी शीर्ष नेता से मुलाकात की है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह से मिले हरभजन - फोटो : @harbhajan_singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हरभजन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी बड़े नेता से हरभजन सिंह की यह पहली मुलाकात है।
विज्ञापन

हरभजन ने एक्स पर साझा की तस्वीर
हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, नई दिल्ली में मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जन कल्याण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मैंने पंजाब के हितों की रक्षा करने और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।

राघव चड्ढा के नेतृत्व में छोड़ी थी पार्टी
भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा रहे और टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अपनी घूमती गेंदों से अहम भूमिका निभाने वाले हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य के रूप में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2026 में मतभेदों की वजह से राघव चड्ढा के नेतृत्व में आप के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की घोषणा की थी। इन सात सांसदों में एक नाम हरभजन सिंह का भी है। 
विज्ञापन

भारी विरोध का करना पड़ा सामना
आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से हरभजन सिंह को आप कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर स्थित हरभजन सिंह के घर के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर भी हरभजन सिंह को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ता उन्हें राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की सलाह भी दे रहे हैं। पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने हरभजन के भाजपा में शामिल होते ही उनसे राज्य सरकार की तरफ से दी गई सुरक्षा भी वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें