फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: रवि शास्त्री ने बताया, किस भारतीय खिलाड़ी से डरती से ऑस्ट्रेलियाई टीम, जमकर की सराहना

Sat, 16 Nov 2024 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में पहला टेस्ट होगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पंत भारतीय टीम में शामिल हैं और ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पंत भारतीय टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम डरती है। मालूम हो कि पंत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत को मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी की थी। 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में पहला टेस्ट होगा। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पंत भारतीय टीम में शामिल हैं और ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। पंत ने पर्थ में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और इंट्रा स्क्वाड मैच में भी शामिल हुए। 

शास्त्री ने कहा, पंत ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए हैं और अच्छी फॉर्म में हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनसे ऑस्ट्रेलिया की टीम डरती है। मैं पिछले कुछ महीनों में उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।यदि आपने पंत को कार दुर्घटना के बाद उस समय देखा होता तो आप उम्मीद नहीं कर सकते थे कि वह कभी दोबारा से क्रिकेट खेल पाएंगे। उनकी हालत बहुत खराब थी। चोट लगने के एक महीने बाद मैं उन्हें अस्पताल देखने गया था। वह बुरी तरह से घायल थे और शरीर पर चोट के निशान थे। उनका बड़ा ऑपरेशन हुआ था और जगह-जगह टांके लगे थे। वहां से ठीक होकर क्रिकेट खेलना चमत्कार जैसा था। इसके बाद विश्व कप जीतने वाली टीम में खेलना और टेस्ट टीम का हिस्सा बनना वाकई एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है पंत का रिकॉर्ड 
पंत का औसत 62 का है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरे में टीम की सफलता में शानदार भूमिका निभाई थी। सड़क दुर्घटना की चोट से वापसी करने के बाद से पंत शानदार लय में हैं। शास्त्री ने कहा, पंत शानदार लय के साथ ऑस्ट्रेलिया आया है। वह ऐसा खिलाड़ी जिसका खौफ ऑस्ट्रेलिया की टीम में है। जब वह अस्पताल में था तब हालांकि इस बात की बेहद कम संभावना था कि वह इस दौरे का हिस्सा बनेगा। अब जब आप उनसे बात करते हैं तो खेल के प्रति उनके मन में सम्मान और भी बढ़ जाता है। अपनी वापसी के बाद से वह इस खेल को और अधिक महत्व देता है। मैंने उसे टेस्ट क्रिकेट के मुताबिक फिटनेस हासिल करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करते हुए देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें