फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli-Uthappa: विराट कोहली के कारण 2019 विश्व कप में नहीं चुने गए थे रायुडू? रॉबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

Mon, 13 Jan 2025 02:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उथप्पा ने साथ ही खुलासा किया कि रायुडू के घर पर विश्व कप की जर्सी और किट बैग तक पहुंचा दी गई थी, लेकिन उन्हें फिर भी नहीं चुना गया।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने 2019 वनडे विश्व कप से ठीक पहले अंबाती रायुडू के लिए टीम के दरवाजे बंद कर दिए थे। मालूम हो कि रायुडू चयन के दावेदार थे, लेकिन जब टीम घोषित हुई तो उनका नाम शामिल नहीं था। इसके बाद रायुडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 
विज्ञापन

कोहली को लेकर उठाए सवाल 
उथप्पा ने एक साक्षात्कार में कहा, अगर कोहली किसी को पसंद नहीं करते या उन्हें ऐसा लगता था कि कोई खिलाड़ी सही नहीं है तो उसे बाहर कर दिया जाता था। रायुडू इसका उदाहरण हैं। आपको उनके लिए खराब लगेगा। हर खिलाड़ी इस स्तर पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करता है। सबकी अपनी पसंद होती है और मैं यह स्वीकार करता हूं, लेकिन आप किसी खिलाड़ी के लिए उसी के मुंह पर दरवाजे बंद नहीं कर सकते। मेरी राय में वह गलत था। 

'विश्व कप की जर्सी और किट बैग घर भेजा गया था'
उथप्पा ने साथ ही खुलासा किया कि रायुडू के घर पर विश्व कप की जर्सी और किट बैग तक पहुंचा दी गई थी, लेकिन उन्हें फिर भी नहीं चुना गया। उथप्पा ने कहा, उनके पास घर में विश्व कप जर्सी और किट बैग भेजी गई थी। कोई भी खिलाड़ी इससे समझेगा कि वह विश्व कप में खेलने जा रहा है। मेरे लिए यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं काफी महत्वपूर्ण स्थान पर खेला हूं। मैं भी अपने देश के लिए विश्व कप जीतना चाहता हूं। जब आपने उनके घर पर सबकुछ भेज दिया और फिर उनके मुंह पर टीम के दरवाजे बंद कर दिए। यह गलत है और अन्याय है। आप किसी के साथ ऐसा नहीं कर सकते। 
विज्ञापन

उथप्पा ने कहा, आपको समझना होगा कि ऐसी चीजें माइंडसेट पर असर डालती हैं। एक खिलाड़ी छोड़िए एक इंसान के नाते यह मायने रखता है। आपने किसी का आत्मविश्वास तोड़ा। इस फैसले के पीछे क्या सोच रही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें