फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पहले वनडे कप्तान वाडेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Fri, 17 Aug 2018 05:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान अजित वाडेकर का आज शिवाजी पार्क शवदाह गृह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में भारत को 1971 में पहली जीत दिलाने वाले वाडेकर का 15 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन


बतौर मैनेजर, कोच और चयनकर्ता भारतीय क्रिकेट की सेवा करने वाले वाडेकर वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम के पहले कप्तान थे। वाडेकर का पार्थिव शरीर वर्ली स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था।

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, समीर दिघे, पूर्व हॉकी कप्तान एम एम सोमैया और मुंबई क्रिकेट संघ के मौजूदा तथा पूर्व अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। बीसीसीआई महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम ने क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत भी उन्हें श्रृद्धांजलि देने आए थे। वाडेकर के पार्थिव शरीर को खुले ट्रक में दादर स्थित शिवाजी पार्क जिमखाना ले जाया गया। जिमखाना में भारत के पूर्व कप्तान संदीप पाटिल, निलेश कुलकर्णी, घरेलू क्रिकेटर पद्माकर शिवालकर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें