फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्युंडई ने जारी किया AH2 हैचबैक का स्कैच, अक्टूबर में लांच होने की उम्मीद

Fri, 17 Aug 2018 05:01 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hyundai
विज्ञापन

ह्यूंडई ने हाल ही में अपनी अपकमिंग कार AH2 हैचबैक के स्कैच का डिज़ाइन जारी कर दिया है। खबरों की मानें तो इस कार को ह्यूंडई सेंट्रो नाम दिया जा सकता है। भारत में इस कार को अक्टूबर 2018 के मध्य तक लांच किया जा सकता है। ह्यूंडई ने इस कार का स्कैच टीजर इमेज से दिखाया है। कंपनी टीजर इमेज के जरिये इस कार के सस्पेंस को लगातार बढ़ा रही है। ह्यूंडई का कहना है कि यह एक फैमिली कार होगी।

विज्ञापन


छोटे आकार की इस हैचबैक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इस कार का आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। टेस्टिंग के दौरान कंपनी की नई जेनरेशन सेंट्रो के शॉट्स कई बार देखे जा चुके हैं जिनमें कार के एक्सटीरियर के साथ कार के केबिन की फोटोज भी सामने आई हैं। नई जनरेशन वाली ह्यूंडई सेंट्रो में डुअल-टोन बीजे और ब्लैक केबिन दिया गया है और इस कलर से मिलती अपहोल्स्ट्री भी कार में लगाई गई है।

2018 ह्युंडई न्यू-जेन सेंट्रो के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे टॉल बॉय डिजाइन लैग्वेज पर बनाया है और इसे और भी आरामदायक बनाने के लिए केबिन में ज्यादा स्पेस रखा है। नई जेनरेशन सेंट्रो आकार में थोड़ी चौड़ी है और इसकी बनावट काफी शार्प है। कंपनी कार के अगले हिस्से को आकर्षक बनाने के लिए कास्केडिंग ग्रिल और बड़े हैडलैंप्स का इस्तेमाल करने वाली है। 
विज्ञापन


अनुमान है कि कंपनी नई सेंट्रो में 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगाएगी जो मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ही प्रकार के ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है। भारत में इस कार का मुकाबला मारुति सुज़ुकी वैगन आर, क्विड और टाटा टिआगो जैसी कारों से होने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें