गांगुली ने कहा कि दोनों को आराम की जरूरत है ताकि आगे के व्यस्त कार्यक्रम के लिए तरोताजा रहें। उन्होंने कहा,‘ रोहित को सभी प्रारूपों में लौटने के बाद भारत की कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने विश्वकप में इतना शानदार प्रदर्शन किया।
वनडे विश्वकप में रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन्हें कम से कम अगले साल टी-20 विश्व कप तक भारत का कप्तान बने रहना चाहिए। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दस मैच जीतकर वनडे विश्वकप के फाइनल में पहुंची जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हराया। रोहित और विराट कोहली ने दस दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
गांगुली ने कहा कि दोनों को आराम की जरूरत है ताकि आगे के व्यस्त कार्यक्रम के लिए तरोताजा रहें। उन्होंने कहा,‘ रोहित को सभी प्रारूपों में लौटने के बाद भारत की कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि उन्होंने विश्वकप में इतना शानदार प्रदर्शन किया। विश्वकप में आपने देखा कि उन्होंने कैसा खेला। वे भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग हैं।’