फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: हेड के अभद्र इशारे पर बौखलाए नवजोत सिंह सिद्धू, बोले - यह सिर्फ पंत नहीं, सभी भारतीयों का अपमान

Tue, 31 Dec 2024 11:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हेड के इस इशारे पर भारतीय प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की और उनसे माफी की मांग की। कुछ फैंस का कहना था कि आईसीसी को इस तरह का अभद्र इशारा करने के लिए हेड पर जुर्माना लगाना चाहिए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि हेड का यह इशारा अभद्र है।
विज्ञापन
हेड और सिद्धू - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्रेविस हेड के अभद्र इशारे पर अपनी राय रखी। सिद्धू ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हेड की इस हरकत से काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि यह सिर्फ ऋषभ पंत नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी, जिसे ट्रेविस हेड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराकर तोड़ा। पंत के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली, लेकिन हेड जोश में होश खो बैठे और उन्होंने कथित तौर पर अभद्र इशारा किया।
विज्ञापन

भारतीय प्रशंसक हुए थे नाराज
हेड के इस इशारे पर भारतीय प्रशंसकों ने नाराजगी व्यक्त की और उनसे माफी की मांग की। कुछ फैंस का कहना था कि आईसीसी को इस तरह का अभद्र इशारा करने के लिए हेड पर जुर्माना लगाना चाहिए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस बात को सिरे से खारिज किया कि हेड का यह इशारा अभद्र है। वहीं, कमेंटेटर ने हेड के इशारे का मतलब समझाया और कहा कि यह अभद्र इशारा नहीं था। 

कमेंटेटर ने समझाया था मतलब 
एक ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे जेम्स ब्रेशॉ ने कहा, '2022 में श्रीलंका के खिलाफ 17 गेंदों पर 4-10 रन बनाने के बाद हेड ने कहा था कि मुझे अपनी अंगुली को बर्फ पर रखना पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने ऐसा किया।' दरअसल, हेड ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह ग्लास में रखे बर्फ पर अंगुली लगा रहे थे। वहीं, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी इस बात को खारिज कर दिया कि हेड ने अभद्र इशारा किया था।

सिद्धू ने की कार्रवाई की मांग
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भले ही हेड के इशारे पर सफाई दी गई है, लेकिन यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रेविस हेड का यह व्यवहार सज्जनों के खेल के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह सबसे खराब उदाहरण पेश करता है जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग खेल देख रहे हों। इस कायरतापूर्ण आचरण ने किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि 1.5 अरब भारतीयों का अपमान किया है। उसे कड़ी सजा देने की जरूरत है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण साबित हो ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बढ़त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की बात करें तो जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें