फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: आईसीसी के साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की नामांकन सूची में एक भी भारतीय नहीं, अट्टापट्टू-केर शामिल

Tue, 31 Dec 2024 08:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट शामिल हैं। भारत के लिए इस साल स्मृति मंधाना ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह इस पुरस्कार के लिए नामित नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
आईसीसी वार्षिक पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2024 के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए नामांकन सूची जारी की जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। इसमें श्रीलंका की कप्तान चामरी अट्टापट्टू, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ट शामिल हैं। भारत के लिए इस साल स्मृति मंधाना ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह इस पुरस्कार के लिए नामित नहीं हो सकीं। 
विज्ञापन

 

आईसीसी ने कहा, श्रीलंका की सभी प्रारूपों की कप्तान लंबे समय से अपने देश के लिए बल्ले से कमाल कर रही हैं। अट्टापट्टू वनडे के साथ-साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजों और ऑलराउंडरों की आईसीसी महिला रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने इस साल सभी प्रारूप में मिलाकर 1000 से अधिक रन बनाने के साथ 30 विकेट भी चटकाए है। उन्होंने इस साल महिला क्रिकेट में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
 

कैसा रहा है इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन 
अट्टापट्टू ने नौ वनडे मैचों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए और नौ विकेट लिए, जबकि 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 720 रन बनाए और 21 विकेट लिए। केर ने इस साल अपने शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वोलवार्ट ने वनडे के साथ-साथ टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाकर इस सूची में अपनी जगह पक्की की है। वोलवार्ट ने 12 वनडे मैचों में 87.12 के औसत से 697 रन बनाए, जिसमें नाबाद 184 का उच्चतम स्कोर था। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 122 के उच्चतम स्कोर के साथ 223 रन बनाए। उन्होंने नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 39.58 के औसत के साथ 673 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 102 रन रहा है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की सदरलैंड को फरवरी में पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में 210 रन की पारी का इनाम मिला। उन्होंने इसके साथ ही इस साल अपने हरफनमौला खेल से प्रभावित करते हुए 12 वनडे मैचों में 369 रन बनाए और 13 विकेट भी लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें