पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को नेपाल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। प्रभाकर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर पुबुदु दासनायके की जगह लेंगे, जो जुलाई में अपने पद से त्यागपत्र देकर कनाडा क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बन गए थे। 59 साल के प्रभाकर भारत की तरफ से 1984 से लेकर 1996 तक 39 टेस्ट और 130 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
मनोज प्रभाकर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ निचले क्रम के बल्लेबाज भी रहे हैं। कई मौकों पर भारत के लिए पारी की शुरुआत भी कर चुके हैं। प्रभाकर दिल्ली क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच और राजस्थान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं। दिसंबर 2015 में, उन्हें 2016 आईसीसी टी-20 विश्व कप अफगानिस्तान ने उन्हें अपना गेंदबाजी कोच बनाया था। वह टूर्नामेंट भारत में ही खेला गया था।