फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: इरफान पठान ने आईपीएल के दौरान हार्दिक पांड्या की आलोचना करने पर तोड़ी चुप्पी, बताया कारण

Tue, 09 Jul 2024 09:31 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई इंडिंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम ना सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, बल्कि तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए पिछले कुछ महीने अच्छे नहीं रहे थे। आईपीएल 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस का जिस तरह का प्रदर्शन रहा था उससे वह क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर भी आ गए थे। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी हार्दिक के कड़े आलोचक बन गए थे, लेकिन हार्दिक ने जिस तरह टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रदर्शन किया, इसके बाद उनके लिए चीजें एकदम से बदल गई। 
विज्ञापन

हार्दिक को करना पड़ा था हूटिंग का सामना
टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल 2024 का आयोजन हुआ था जिसमे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस टीम की कमान संभाली थी। हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपी गई थी जिससे मुंबई और रोहित के प्रशंसक काफी नाराज थे। उन्होंने मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर हार्दिक की जमकर हूटिंग की थी। 

हार्दिक के नेतृत्व में खराब रहा था मुंबई का प्रदर्शन
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले रोहित की जगह हार्दिक को टीम की कमान सौंपी थी। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी और हार्दिक के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा था। हार्दिक के नेतृत्व में मुंबई इंडिंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम ना सिर्फ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, बल्कि तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

इरफान ने हार्दिक की आलोचना का कारण बताया
इरफान ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इसलिए हार्दिक की आलोचना की थी क्योंकि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा था। इरफान ने कहा, हार्दिक पांड्या के लिए यह विशेष सफर रहा है। उन्होंने आलोचनाओं से उबर कर वापसी की। हार्दिक की आलोचना करने वालों में मैं भी शामिल था क्योंकि आईपीएल के समय उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं था। उस वक्त हार्दिक ने काफी गलतियां की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें