टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जहीर खान शनिवार को 40 साल के हो गए। इनका जन्म 7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र के श्रीरामपुर नगर में हुआ था। जहीर खान टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे।
जहीर का इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग 14 साल लंबा सफर रहा है। साल 2000 में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी से की। क्रिकेट के इतिहास में जहीर ने कई कामयाबियों को अपने नाम किया। मगर चोटिल होने के कारण 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
पढ़ेंः- सहवाग ने कहा, टीम इंडिया करेगी टी-20 में कंगारुओं का 3-0 से क्लीन स्वीप
इसी मौके पर टीम इंडिया के पूर्व विस्पोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जहीर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने ट्वीट कर जहीर को महान गेंदबाज बताया है। सहवाग नें उन्हें सबसे तेज दिमाग वाला क्रिकेटर कहते हुए 'ज्ञान बाबा' कहा है।
Happy Birthday to one of India's greatest ever bowler and one of the sharpest cricketing brain, Gyaan Baba @ImZaheer #LastBachelorsBirthday pic.twitter.com/4EybZYwobb— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 7, 2017
गौरतलब हो कि जहीर खान अगले ही महीने शादी करने वाले हैं। उनकी सगाई हो चुकी है। वे जल्द ही एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के मुताबिक जहीर-सागरिका की शादी नवंबर में होगी। इस तरह यह उनके बैचलर लाइफ का अंतिम बर्थडे है।
बता दें कि जहीर ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 610 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। 92 टेस्ट में 311 विकेट के अलावा अपने वन-डे करियर के 200 मैचों में 282 विकेट चटकाए हैं। जबकि टी-20 में उनके नाम 17 विकेट हैं।