'नहीं चाहता बुमराह कप्तान बनें'
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बुमराह की पत्नी संजना गणेसन के साथ बातचीत में कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं मानता हूं कि बुमराह कप्तानी के लिए स्पष्ट विकल्प हैं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि बुमराह को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी क्योंकि इससे आप एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें गंवा सकते हैं। मुझे लगता है कि बुमराह को हर मैच के दौरान अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है। वह आईपीएल में वापसी कर चुका है। यह चार ओवर का क्रिकेट है। अब टेस्ट में 10 ओवर, 15 ओवर गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी। आप यह नहीं चाहेंगे की कप्तान के नाते उसके दिमाग पर कोई अतिरिक्त दबाव हो।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गिल-बुमराह में कौन होगा कप्तान, नंबर तीन पर खेलेंगे सुदर्शन? टीम चयन से पहले 6 बड़े सवालों के जवाब
शास्त्री ने कहा, आप किसी को तैयार करते हैं और मैं कहूंगा कि शुभमन बहुत अच्छा विकल्प लग रहा है। उसे मौका दें। वह 25, 26 साल का है, उसे समय भी दें। पंत भी अच्छा विकल्प है। मुझे लगता है कि ये दोनों ही बेहतर खिलाड़ी है और उम्र की कसौटी पर भी खरे उतरते है। उनके पास एक दशक का समय है। उन्हें चीजों को सीखने समझने का मौका मिलना चाहिए। उन्हें कप्तान के रूप में कुछ अनुभव भी है। वे आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे है और इससे फर्क पड़ता है।