फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टी20 टीम के प्रदर्शन से हैरान हैं पूर्व कप्तान गांगुली, सैमसन को लेकर क्यों साधी चुप्पी?

Wed, 08 Jul 2026 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भरोसा जताया है कि भारत जल्द जीत की पटरी पर लौटने में सफल रहेगा। भारत को ब्रिटेन दौरे पर लगातार हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सीमित ओवरों के प्रारूप में हाल में भारत के प्रदर्शन में आई गिरवाट पर हैरानी जताई है। उन्होंने साथ ही टी20 विश्व चैंपियन टीम का वापसी के लिए समर्थन किया। गांगुली ने हालांकि विश्व कप विजेता टीम के स्टार संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देने पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 125 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम 202 रन के लक्ष्य पीछा करते हुए 76 रन पर सिमट गई। यह रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार थी। इस हार के बाद भारत पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पीछे हो गया है।
विज्ञापन

श्रेयस को कप्तान के तौर पर पहली जीत का इंतजार
टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह ब्रिटेन दौरे से पहले कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर को अब भी टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के तौर पर अपनी पहली जीत की तलाश है। इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ भी 0-2 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिससे दौरे की शुरुआत खराब रही थी। गांगुली ने अपने 54वें जन्मदिन के जश्न के इतर कहा, मैं भारत के प्रदर्शन से थोड़ा हैरान हूं। वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में बहुत मजबूत टीम रहे हैं और ऐसा लगता है कि यह उनकी फॉर्म में अस्थायी गिरावट है।

गांगुली ने हालांकि, भरोसा जताया कि भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौटने में सफल रहेगी। गांगुली ने कहा, वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे हैं लेकिन भारत के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मुझे यकीन है कि वे वापसी करेंगे। अब उनके पास सीरीज बराबर करने का ही विकल्प है। हर अच्छी टीम मुश्किल दौर से गुजरती है और वापसी का रास्ता ढूंढ लेती है।

सैमसन को बाहर करने पर नहीं दिया जवाब
सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला तब आया जब गौतम गंभीर की अगुआई वाले भारतीय टीम प्रबंधन ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से सैमसन को बाहर कर दिया जिससे कि युवा वैभव सूर्यवंशी को शीर्ष क्रम में जगह दी जा सके। जब इस फैसले के बारे में पूछा गया तो गांगुली ने कहा, यह फैसला टीम प्रबंधन को करना है। इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

फीफा विश्व कप पर भी है गांगुली की नजर
उन्होंने पिछली रात फीफा विश्व कप में मिस्र पर अर्जेंटीना की शानदार जीत के बारे में भी बात की। फुटबॉल के बड़े प्रशंसक गांगुली ने कहा कि वह फीफा विश्व कप पर नजर रखे हुए हैं और प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र के खिलाफ वापसी करते हुए अर्जेंटीना की 3-2 की जीत से बहुत प्रभावित हुए। गांगुली ने कहा, मैंने अर्जेंटीना और भारत के मैच साथ-साथ देखे। जब भी मेसीस्सी को गेंद मिलती थी तो मुझे लगता था कि गोल होने वाला है और ऐसा हुआ भी। मौका मिलने पर महान खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं। बड़े टूर्नामेंट में अच्छी टीमें इसी तरह आगे बढ़ती हैं। हर मैच एकतरफा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें