फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज, ट्रैवल एजेंट से पैसों की धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 23 Jan 2020 09:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत तीन लोगों के खिलाफ एक ट्रैवल एजेंट मोहम्मद शादाब से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इस मामले में औरंगाबाद में एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन


यह मामला 'दानिश टूर एंड ट्रैवल्स' के मालिक मोहम्मद शादाब की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक 9 नवंबर से 12 नवंबर, 2019 के बीच अविक्कल ने अजहरुद्दीन और खुद के लिए कई विदेशी शहरों के लिए टिकट बुक किए और रद्द कराए थे।  शादाब बंद हो चुकी जेट एयरवेज के पूर्व एक्जीक्यूटिव भी हैं।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी एडी नागरे ने बताया कि प्रथम सूचना के आधार पर मुजीब खान, जो औरंगाबाद के रहने वाले हैं, सुधीश अविक्कल (केरल) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (हैदराबाद) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अविक्कल की ओर से अजहरुद्दीन के निजी सचिव मुजीब खान ने शादाब को टिकट के पैसे बाद में देने के लिए कहा था।  लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक टिकट के पैसे नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें