फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना चाहते थे टीम इंडिया के, बन गए किसी और टीम के चीफ कोच

Sat, 25 Jun 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया को नया कोच मिलने के कुछ ही दिनों के अंदर एक और नेशनल टीम है जिसे कोच मिल गया। यह भी भारतीय कोच के लिए 57 दावेदारों में शामिल था।
विज्ञापन


हम यहां बात कर रहे हैं टीम इंडिया के अलावा दूसरी टीम के बारे में और यह टीम है अफगानिस्तान की। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर लाल चंद राजपूत को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

राजपूत का अफगान टीम के साथ पहला असाइंमेट अगले महीने जुलाई-अगस्त में स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड्स के दौरे के साथ शुरू होगा।

एसीबी के मुख्य कार्यकारी शियाकुल्लाह स्टैनिकिजाई ने बताया कि राजपूत का चयन पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज मोहम्मह यूसुफ, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स और वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोरी कोलीमोर जैसे कुछेक बड़े नामों से बेहतर पाया गया इसलिए किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजपूत के पास कोचिंग का बड़ा अनुभव है। वह उस समय टीम इंडिया के मैनेजर रहे हैं जब 2007 टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीता था। संन्यास के बाद उन्होंने मुंबई क्रिकेट संघ में संयुक्त सचिव के रूप काम किया है जिससे उनके पास प्रशासनिक अनुभव भी है।

इसी साल अप्रैल में पाक के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के कोच पद छोड़ने के बाद से यह पद खाली था।
विज्ञापन

टीम का प्रदर्शन शानदार रहा तो 2 साल का मिलेगा करार

अफगानिस्तान
लालचंद राजपूत को 2 साल के करार के लिए मिल सकता है, लेकिन यह फैसला अफगानिस्तान के स्कॉटलैंड और आयरलैंड और नीदरलैंड्स में इंटरकॉटिंनेशनल कप के 7 मैचों में प्रदर्शन के बाद लिया जाएगा।

एसीबी ने श्रीलंकां के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास से बात की थी, लेकिन राजपूत के नाम पर मुहर लगी। बीसीसीआई ने राजपूत का नाम कोच के लिए बताया था।

राजपूत ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 110 मैचों में 7988 रन बनाए हैं। वह रणजी में मुंबई टीम के कोच रहे हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कोचिंग कर चुके हैं।

राजपूत उन 57 लोगों की सूची में शामिल थे जिन्होंने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन किया था, राजपूत ने भी पिछले दिनों कोचिंग के लिए क्रिकेट समिति को इंटरव्यू दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें