फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर की मांग, भारत-इंग्लैंड सीरीज का नाम बदलकर तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी रखा जाए

Thu, 11 Feb 2021 09:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एलिस्टर कुक और सचिन तेंदुलकर
विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खास नाम का सुझाव दिया है। बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा कि दोनों देशों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का नाम दिग्गज सचिन तेंदुलकर और एलिस्टर कुक के नाम पर रख देना चाहिए।

विज्ञापन


पनेसर ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी कहा जाना चाहिए क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब बल्लेबाजी की है और हम जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर सबसे बड़े लीजेंड हैं और उनके नाम पर कोई सीरीज नहीं है।'
 

बता दें भारत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज को फिलहाल एंथनी डी मेलो ट्रॉफी कहते हैं। वहीं इंग्लैंड में होने वाली इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी कहा जाता है। अब मॉन्टी पनेसर ने भारत-इंग्लैंड की जंग का नाम बदलकर 'तेंदुलकर-कुक ट्रॉफी' करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बात करे दोनो खिलाड़ियों की तो भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 15921 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं वहीं इंग्लैंड की तरफ से पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने सबसे अधिक 12472 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें