फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: माइकल वॉन ने उगला जहर, कहा- बारिश ने भारत को बचा लिया, फैन्स ने लगा दी क्लास

Fri, 18 Jun 2021 06:36 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन पहले सत्र का खेल बारिश से धुलने के बाद माइकल वॉन ने टीम इंडिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा इस मैच में बारिश ने भारत को बचा लिया। 
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को अक्सर कटाक्ष भरे ट्वीट के लिए जाना जाता है। वह भारतीय टीम के खिलाफ ज्यादातर विवादित ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन पहले सेशन का खेल बारिश से धुलने के बाद ट्वीट किया। वॉन ने लिखा कि साउथम्पटन टेस्ट में भारत को बारिश ने बचा लिया। उन्होंने अपने ट्वीट में ये बताने की कोशिश की है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के मुकाबले कमजोर है। इसके बाद फैन्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। 

विज्ञापन


माइकल वॉन ने ट्वीट कर लिखा, मुझे लगता है कि मौसम ने टीम इंडिया को बचा लिया। उन्होंने इस ट्वीट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हैशटैग का इस्तेमाल किया। उनके ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।  

 

इसके बाद अभिषेक नाम के यूजर ने उनको रिप्लाई करते हुए लिखा, जिस तरह इंग्लैंड ने बाउंड्री के आधार पर विश्व कप जीता था। 

वहीं एक अन्य यूजर ने वॉन को जवाब देते हुए लिखा, आपको धन्यवाद, भारत को बारिश भी जीत से नहीं रोक सकती. 

विज्ञापन


वहीं शिवम जायसवाल ने आगामी भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की भविष्यवाणी करते हुए लिखा कि टीम इंडिया इस सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से पटखनी देगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें