इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर पीटर वॉल्कर का स्ट्रोक के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट मैच खेले थे। यह तीनों ही मैच उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1960 में खेले थे। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में सिर्फ 128 रन ही बना पाए जिसमें 52 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करिअर में 697 कैच पकड़े जिसमें रिकॉर्ड 656 अपनी घरेलू टीम ग्लामोर्गन के लिए लपके। उन्होंने 469 मैचों में 13 शतकों की मदद से 17650 रन बनाए और 28.63 की औसत से 834 विकेट भी चटकाए। वह 1996 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी भी रहे। 2009 से 2010 तक ग्लोमोर्गन के अध्यक्ष भी रहे।