फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के आयोजन पर बोले हरभजन, कोविड-19 पर नियंत्रण के बाद खाली स्टेडियमों में खेल सकते हैं

Wed, 08 Apr 2020 07:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें आईपीएल को खाली स्टेडियमों में करवाने में दिक्कत नहीं है लेकिन कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन होना चाहिए क्योंकि इस पर कई लोगों की आजीविका निर्भर है।

विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स के हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘दर्शक महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन अगर परिस्थितियां अनुकूल न हों तो मुझे उनके बिना खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे दर्शकों का समर्थन नहीं मिलेगा लेकिन इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक प्रशंसक टीवी पर आईपीएल देख पाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘हमें हर चीज के लिए सतर्क रहना होगा और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैच स्थल, टीम होटल, उड़ान आदि की अच्छी तरह से सफाई की गई हो। यह कई लोगों की आजीविका का सवाल है इसलिए जब सब कुछ ठीक हो जाए तो हमें आईपीएल का आयोजन करना चाहिए।’
विज्ञापन

 
‘मुझे मैदान पर नहीं जा पाना अखर रहा है। हर किसी प्रशंसक को इसकी कमी खल रही होगी। उम्मीद है कि आईपीएल जल्द होगा। तब तक मुझे खुद को फिट रखना होगा।’-हरभजन सिंह  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें