फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: मांजरेकर ने बुमराह के लिए कार्यभार प्रबंधन को खारिज किया, बोले - चाहता हूं सभी मैच खेलें जसप्रीत

Tue, 10 Dec 2024 10:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मांजेरकर का मानना है कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के सभी पांचों मुकाबले खेलने चाहिए क्योंकि भारतीय क्रिकेट उनका ख्याल रखेगा। मांजरेकर ने साथ ही कहा कि बुमराह ने पिछले तीन वर्षों में भारत के लिए सिर्फ 34 प्रतिशत मुकाबले ही खेले हैं।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए कार्यभार प्रबंधन की चिंताओं को खारिज किया है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब तक दो मैचों में 11.25 के औसत और 2.50 की इकॉनोमी से 12 विकेट झटक चुके हैं। हालांकि, दूसरे टेस्ट के दौरान बुमराह चोट की समस्या से जूझ रहे थे जिससे उनके भार को कम करने की चर्चा शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन


मांजेरकर का मानना है कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के सभी पांचों मुकाबले खेलने चाहिए क्योंकि भारतीय क्रिकेट उनका ख्याल रखेगा। मांजरेकर ने साथ ही कहा कि बुमराह ने पिछले तीन वर्षों में भारत के लिए सिर्फ 34 प्रतिशत मुकाबले ही खेले हैं। मांजरेकर ने कहा, मैं उन्हें हर टेस्ट मैच में रखूंगा क्योंकि भारतीय क्रिकेट बुमराह का ख्याल रखेगा। बुमराह ने भारत के लिए पिछले तीन वर्षों में सिर्फ 34 फीसदी मैच ही खेले हैं, इसलिए उन्हें काफी आराम मिला है। यह सीरीज ऐसी है जो हमेशा के लिए याद की जाएगी, इसलिए इस वक्त टीम को उनकी काफी जरूरत है। बुमराह को उन सीरीज में आराम दें जिन्हें हम 48 घंटे में भूल जाते हैं। 

बुमराह ने भारत के लिए 2022 से 28 फीसदी मैच खेले हैं 
2022 से भारत ने सभी प्रारूप में 165 मैच खेले हैं जिसमें से बुमराह ने 47 मुकाबले खेले हैं। इसका मतलब है कि भारत ने पिछले तीन साल में भारत के लिए सिर्फ 28.48 प्रतिशत मैच खेले हैं। इसमें वो 10 महीने भी शामिल है जिसमें वह चोटिल होने के कारण बाहर रहे थे। भारत ने 2022 से 28 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से बुमराह 17 मैच में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें