फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डंक: अब बद्रीनाथ भी निकले पॉजिटिव, रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले तीसरे संक्रमित क्रिकेटर

Sun, 28 Mar 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और एस बद्रीनाथ - फोटो : twitter@s_badrinath
विज्ञापन

भारत के पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। बद्रीनाथ से पहले सचिन तेंदुलकर और युसूफ पठान भी कोविड-19 पॉजिटिव हुए हैं। ये तीनों पूर्व क्रिकेटर हाल ही में खेली गई रोड सेफ्टी सीरीज का हिस्सा थे।

विज्ञापन


बद्रीनाथ ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, 'मैं सारी सावधानियां बरात रहा था और लगातार जांच करवा रहा था, लेकिन मुझे हल्के से लक्षण दिखे और मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हूं। मैं सभी नियमों का पालन करूंगा और खुद को घर में क्वारंटीन कर रहा हूं।'
 


बता दें कि इससे पहले शनिवार को सचिन तेंदुलकर और फिर युसूफ पठान ने भी अपने ट्विटर हैंडल से खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी और अपने आप को पृथकवास में रखने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


बात करें रोड सेफ्टी सीरीज की तो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस टी-20 श्रृंखला का आयोजन हुआ था। इसमें दुनियाभर से कई पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। टूर्नामेंट के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में श्रीलंका लीजेंड्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी थी और सामाजिक दूरी का भी सही तरीके से पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें