फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर जडेजा की मौत, लंबे समय से थे बीमार

Fri, 15 Jun 2018 03:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से बीमार चल रहे क्रिकेटर मुलुभा जडेजा की मौत हो गई। सौराष्ट्र की ओर से रणजी क्रिकेट खेल चुके जडेजा ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। 88 वर्षीय यह क्रिकेटर पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन


जडेजा साल 1945 से 1964 तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 31 मैच खेल चुके हैं, उन्होंने 26.92 की औसत 1373 रन बनाए हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। इसमें मुलुभा का हाई स्कोर 110 रन का रह चुका है

इस दिग्गज क्रिकेटर की माैत पर सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने शोक जताया है। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के मीडिया मैनेजर हिमांशु शाह ने मीडिया रिलीज में कहा कि गवर्निंग बॉडी के पूर्व क्रिकेटर मुलुभा के निधन से एससीए में हर कोई दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें