फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरेन्द्र सहवाग और शिखर धवन की बल्लेबाजी की तुलना करना बेईमानी'

Sat, 16 Jun 2018 06:05 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धवन-सहवाग
विज्ञापन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बेंगलुरू में अफगानिस्तान के पहले ऐतिहासिक  एकमात्र क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को लंच से पहले सेंचुरी जडने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बन कर नया इतिहास रचा। वीरेंद्र सहवाग टेस्ट मैच में तीन बार लंच से पहले भारत के लिए सेंचुरी जडने के करीब जरूर पहुंचे लेकिन यह रिकॉर्ड पूरा नहीं कर पाए।  मैन ऑफ द मैच रहे शिखर धवन की इस तूफानी सेंचुरी और अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट मैच में दूसरे ही दिन शुक्रवार को एक पारी और 262 रन से हरा उसका कड़ा 'टेस्ट' लिया। 

विज्ञापन


पूर्व टेस्ट और वन डे ऑलराउंडर मदन लाल से शिखर धवन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर 'अमर उजाला' ने बात की। मदन लाल ने कहा, 'शिखर धवन का गुरुवार को लंच से पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सेंचुरी जडने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनना वाकई एक यादगार उपलब्धि है। शिखर वाकई मैन ऑफ द मैच के हकदार रहे क्योंकि उनकी इस पारी ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल अपनाया। शिखर की अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट खेलने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ यह सेंचुरी वाकई उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी नमूना था। मैंने उनकी यह पारी बहुत करीब से देखी। शिखर की लंच से पहले इस टेस्ट सेंचुरी में उनके सभी शॉट बेहतरीन थे। उन्होंने हर गेंद को नहीं उड़ाया। आक्रमण में भी शिखर की सूझबूझ  खूब दिखी। हां, उन्होंने अफगानिस्तान के खासतौर पर खतरनाक बताए जा रहे स्पिनरों की एक भी ढीली गेंद को नहीं बख्शा। यह बेहतरीन टेस्ट सेंचुरी शिखर को इंग्लैंड दौरे पर वहां मेजबान टीम के खिलाफ और ज्यादा विश्वास से बल्लेबाजी करने में मददगार साबित होगी।'

वह कहते हैं, 'शिखर धवन ही नहीं बल्कि खासतौर पर हमारे नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों का खुद पर भरोसा ही उन्हें बिंदास होकर बल्लेबाजी करने का विश्वास देता है। बेशक वीरेन्द्र सहवाग (वीरू) भारत के टेस्ट ही नहीं बल्कि क्रिकेट के हर फॉर्मेट के बिंदास और विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। वीरू और उनका दौर भारतीय क्रिकेट का एक अलग दौर था। शिखर धवन आज जिस दौर में खेल रहे हैं वह भारतीय क्रिकेट का एक अलग दौर है। वीरू और शिखर धवन की बल्लेबाजी की तुलना करना बेमानी है। मैं दोनों को अलग मिजाज और अंदाज का बल्लेबाज मानता हूं। दोनों में जोएक बात समान है, वह यह कि दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। वीरू बेशक भारत और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक है। फिर भी  शिखर धवन की आतिशी सेंचुरी वाकई का जश्न मनाने का मौका है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

shikhar dhawan century
मदन लाल ने कहा, 'अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अफगानिस्तान के गेंदबाजों के लिए दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के खिलाफ खेलने उतरने पर उनका 'नर्वस’ होना स्वाभाविक था। अपने स्पिनरों के सहारे भारत की मजबूत बल्लेबाजी करने को ध्वस्त करने का ख्वाब देखने वाले अफगानिस्तान को 'टेस्ट’ के स्वाद और हकीकत भारत के ओपनरों -शिखर और मुरली विजय ने रूबरू करा दिया।'

शिखर ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को सिखाया टेस्ट का सबक : सुरिंदर खन्ना 
भारत के पूर्व वन डे विकेटकीपर और खासतौर पर अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए ख्यात सुरिंदर खन्ना ने किया, 'शिखर धवन का लंच से पहले टेस्ट मैच में सेंचुरी जडना वाकई उत्कृष्ट पारी थी। शिखर ने गजब की सेंचुरी जड़ कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को टेस्ट क्रिकेट का सही सबक सिखा भारत को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। अपना पहला और ऐतिहासिक टेस्ट खेल रहे नर्वस अफगानिस्तान के गेंदबाजों को भारतीय ओपनरों खासतौर पर शिखर के खिलाफ गेंदबाजी कर यह साफ समझ आ गया होगा कि टेस्ट क्रिकेट वन डे और टी-20 से एक दम अलग क्रिकेट है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें