फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बने, बच्चे के साथ शेयर की तस्वीर, नाम भी बताया

Tue, 28 Dec 2021 03:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को बेटे के साथ की एक तस्वीर साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इरफान ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया और फैंस को इसकी जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : instagram@irfanpathan_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को बेटे के साथ की एक तस्वीर साझा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इरफान ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया और फैंस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल से तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं। बच्चा और मां दोनों ठीक और स्वस्थ हैं।'

विज्ञापन

 

इरफान ने मक्का में फरवरी 2016 में पेशे से मॉडल रहीं सफा बेग से निकाह किया था जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद उसी साल दिसंबर में वह पहली बार पिता बने और बेटे का नाम इमरान खान रखा। उस समय भी इरफान ने ट्वीट कर अपने पिता बनने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने लिखा था- इस एहसास को बयान करना मुश्किल है…इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। हमें बेटा हुआ है।

मौजूदा समय में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे इरफान के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 301 विकेट लिए। वह 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 16 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसी वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 14.90 के औसत से 10 विकेट झटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें