फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: चार टेस्ट खेलने वाले मैकडोनाल्ड बने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, दिल्ली और आरसीबी से खेल चुके हैं आईपीएल

Wed, 13 Apr 2022 09:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का नया मुख्य कोच बनागा गया। 40 वर्षीय क्रिकेटर की कोच के तौर पर चार साल का अनुबंध होगा।  
विज्ञापन
एंड्रयू मैकडोनाल्ड - फोटो : twitter@CricketAus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू मैकडोनाल्ड को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड का नया मुख्य कोच बनागा गया। 40 वर्षीय क्रिकेटर की कोच के तौर पर चार साल का अनुबंध होगा। जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद मैकडोनाल्ड को अंतरिम कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में 1-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां इकलौता टी-20 मैच जीता और साथ ही 10 वनडे सुपर लीग अंक भी हासिल किए। 

विज्ञापन

मैकडोनाल्ड के लिए हालांकि ऑस्ट्रेलिया के कोच के तौर पर कार्यकाल आसान नहीं होगा। उनके आगे कई चुनौतियां हैं जिसमें विश्व कप में अपने खिताब का बचाव करने के साथ-साथ श्रीलंका और भारत का दौरा भी शामिल है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए चार टेस्ट मैच खेल चुके मैकडोनाल्ड 2019 में बतौर सहायक कोच टीम से जुड़े थे। घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी कोचिंग का लोहा मनवाया और अलग-अलग टीमों से जुड़कर प्रभावित किया। पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर मैकडोनाल्ड इंडियन प्रीमियर लीग और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कोचिंग की भूमिकाएं निभा चुके हैं। कोचिंग से पहले एंड्र्यू मैकडोनाल्ड बतौर खिलाड़ी आईपीएल में खेलते थे। 2010 में उन्होंने चार मैच खेले। 2011 में एक मैच और 2012 में चार मैचों का हिस्सा बने। इस दौरान वह दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने तीन साल में कुल नौ मैच खेले और इस दौरान 40 की औसत से 120 रन बनाए।
विज्ञापन


कोच बनाए जाने के बाद मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को धन्यवाद दिया है और अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "अभी तक की यात्रा काफी शानदार रही है और मैं यह शानदार मौका दिए जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं जिससे आगे की राह रोमांचक होगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें