बीसीसीआई ने अमय खुरासिया को शेष भारत टीम का कोच नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पाने वाले खुरासिया मध्य प्रदेश के पहले प्रशिक्षक हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बीसीसीआई ने अमय खुरासिया को शेष भारत टीम का कोच नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पाने वाले खुरासिया मध्य प्रदेश के पहले प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
अमय खुरासिया का करियर
अमय खुरासिया ने 30 मार्च 1999 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, जबकि उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे श्रीलंका के खिलाफ 2001 में खेला। खुरासिया के करियर की बात करें तो उन्होंने 12 वनडे मैच में 149 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 57 रन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खुरासिया ने 119 मैच खेले और 40.80 की औसत से 7304 रन बनाए जिसमें 31 अर्धशतक और 21 शतक शामिल हैं। प्रथम श्रेणी में खुरासिया का सर्वोच्च स्कोर 238 रन है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 112 मैचों में 38.06 के औसत से 3768 रन बनाए जिसमें 26 अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। लिस्ट ए में उनका सर्वोच्च स्कोर 157 रन है।
17 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में किया था डेब्यू
अमय खुरासिया ने 17 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले खुरासिया ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली थी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू, लेकिन इस मैच के बाद उन्हें क्रिकेट करियर में कोई खास सफलता नहीं मिली।