फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिग्गज क्रिकेटरों ने फिर BCCI को भेजा अपना CV

Fri, 16 Sep 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
करीब 3 महीने पहले ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे थे। संदीप पाटिल, वेंकटेश प्रसाद, प्रवीण आमरे समेत कई दिग्गजों ने इस पद के लिए अप्लाई किया, मगर बाजी पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले के हाथ लगी।
विज्ञापन


अब एक बार फिर बीसीसीआई ने नए आवेदन मांगे हैं। इस बार सेलेक्शन कोच का नहीं, बल्कि बीसीसीआई की नई सेलेक्शन कमेटी का होगा। इस बार फिर से वेंकटेश प्रसाद ने आवेदन भेजा है। उनके अलावा पूर्व चीफ सिलेक्टर दिलीप वेंगसरकर ने भी अपना नाम बीसीसीआई को भेजा है।

सेलेक्शन कमेटी के लिए बीसीसीआई के पास कुल 80 एप्लीकेशंस आईं है। यह पहली बार है कि बीसीसीआई ने सीनियर, जूनियर और महिलाओं के लिए सेलेक्शन कमेटी के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कई चौकाने वाले नामों के किया अप्लाई

टीम इंडिया - फोटो : twitter
मौजूदा सेलेक्शन कमेटी संदीप पाटिल की अध्यक्षता में 4 साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। बीसीसीआई लोढा कमेटी के कुछ सुझावों को मानते हुए नए पैमानों के अंतर्गत नई सेलेक्शन कमेटी बनाएगी। संभावना है कि 21 सितंबर को बीसीसीआई की सालाना साधारण सभा में इस कमेटी की घोषणा हो जाए।

आवेदकों की उम्र सीमा 60 साल की रखी गई हैं। पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर और विकेटकीपर किरण मोरे सेलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष रह चुके हैं।

आवेदन करने वालों में वेंकटेश प्रसाद और दिलीप वेंगसरकर के अलावा पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया, निखिल चोपड़ा, समीर दीघे, विजय दहिया शामिल हैं। इसके अलावा निलेश कुलकर्णी, ज्ञानेंद्र पांडे, आशीष कपूर ने भी आवदेन कर सबको चौंका दिया है। नई सेलेक्शन कमेटी के लिए इंटरव्यू का दौर शुरू हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें