फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: क्या फिर से भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालेगा यह दिग्गज? पूर्व चीफ सेलेक्टर का चयनकर्ताओं को सुझाव

Tue, 11 Jul 2023 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पूर्व मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए, जब अजिंक्य रहाणे फिर से टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि रोहित शर्मा की जगह फिर से विराट को भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंप देना चाहिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से खेले जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज में रोहित पर मैनेजमेंट ने फिर से विश्वास जताया है और उन्हें कप्तान बनाया है।
विज्ञापन


विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा आलोचनाओं के घेरे में हैं। रोहित को 2022 में विराट कोहली की जगह कप्तान बनाया गया था। पूर्व मुख्य चयनकर्ता का कहना है कि अगर टीम मैनेजमेंट कप्तान बदनले का सोच रहा है तो क्यों न फिर से विराट को कप्तानी के एक विकल्प के रूप में देखा जाए, जब अजिंक्य रहाणे फिर से टेस्ट टीम के उपकप्तान चुने गए हैं।

प्रसाद ने कहा, "क्यों न विराट कोहली कप्तान बनें, जब अजिंक्य रहाणे वापसी कर टीम के उपकप्तान बन सकते हैं, तो विराट बतौर कप्तान क्यों नहीं वापसी कर सकते? मैं नहीं जानता इस बारे में विराट कोहली क्या सोचते हैं, लेकिन अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह क्या सोच रहे हैं पर विराट कोहली भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।"


एमएसके प्रसाद और विराट कोहली

हालांकि, जब प्रसाद से ऋषभ पंत को भविष्य में कप्तान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया की अभी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। ऋषभ के लिए अभी अच्छा होगा की वह पहले अपने खेल पर ध्यान लगाएं और उसे मजबूत करें।  प्रसाद ने कहा, "अभी पंत को कप्तान बनाने में वक्त है। उन्हें पहले फिट होकर वापस आने दीजिए।
विज्ञापन

एमएसके ने कहा- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जो पंत ने किया है, वह किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नहीं किया है। क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकटकीपर ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाकर शतक नहीं लगाए हैं। उनहें वापस आने दीजिए, थोड़ा खेलने दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें