प्रसाद ने कहा, "क्यों न विराट कोहली कप्तान बनें, जब अजिंक्य रहाणे वापसी कर टीम के उपकप्तान बन सकते हैं, तो विराट बतौर कप्तान क्यों नहीं वापसी कर सकते? मैं नहीं जानता इस बारे में विराट कोहली क्या सोचते हैं, लेकिन अगर चयनकर्ता रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का सोच रहे हैं, मुझे नहीं पता कि वह क्या सोच रहे हैं पर विराट कोहली भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।"
एमएसके प्रसाद और विराट कोहली
हालांकि, जब प्रसाद से ऋषभ पंत को भविष्य में कप्तान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया की अभी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। ऋषभ के लिए अभी अच्छा होगा की वह पहले अपने खेल पर ध्यान लगाएं और उसे मजबूत करें। प्रसाद ने कहा, "अभी पंत को कप्तान बनाने में वक्त है। उन्हें पहले फिट होकर वापस आने दीजिए।
एमएसके ने कहा- भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जो पंत ने किया है, वह किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नहीं किया है। क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकटकीपर ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे देशों में जाकर शतक नहीं लगाए हैं। उनहें वापस आने दीजिए, थोड़ा खेलने दीजिए।