शादाब जकाती ने 92 प्रथम श्रेणी मैचों में 22.04 की औसत से 2734 रन बनाए हैं, इसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल हैं, उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन है। बाएं हाथ के स्पिनर जकाती ने आईपीएल में कुल 59 मुकाबले खेले और 47 विकेट लिए। 2010 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने जब पहली बार आईपीएल खिताब जीता था तब जकाती की अहम भूमिका रही थी। 92 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 275 चटकाने वाले जकाती ने 1998/99 में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि वे कभी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए।