फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: पूर्व बीसीसीआई चयनकर्ता ने दिया बयान, कहा- विराट वनडे की कप्तानी से हटाए जाने बाद फिर साबित हो सकते हैं मैच विनर

Mon, 13 Dec 2021 03:51 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते हफ्ते बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को बगैर सूचना दिए वनडे की कप्तानी से हटा दिया था। जिसके बाद बोर्ड ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय की कमान सौंपी।  विराट वनडे के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते आठ दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया। इस दौरान सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी। विराट को बिना सूचना दिए कप्तानी से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दने वाले दो धडों में बंट गए। अब इस बहस में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक पूर्व चयनकर्ता भी शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि यह निर्णय कोहली के फॉर्म को पुनर्जीवित करने का एक तरीका हो सकता है जिसने एक बार उन्हें रन-मशीन में बदल दिया था। 

विज्ञापन


विराट फिर बन सकते हैं रन मशीन

भारत के पूर्व स्पिनर वेंकटपति राजू जो बोर्ड के चयन पैनल का हिस्सा थे उनका मानना है कि अब कोहली को सीमित ओवरों के क्रिकेट में कप्तानी के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है, यह अच्छी तरह से उनके मुक्त-प्रवाह के पुनरुद्धार के लिए संकेत हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, हालाँकि कोहली अर्धशतक बना रहे हैं, भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने नंबर 2019 नवंबर के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। कुल मिलाकर विराट कोहली पिछली 57 अंतरारष्ट्रीय पारियों में शतक लगाने में नाकाम रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए राजू ने आगे कहा, कोहली के अंदर मैच विजेता गायब था, यह उनमें फिर से मैच विजेता को खोजने का प्रयास हो सकता है, उन्होंने आगे कहा कि रोहित ने जब भी मौका मिला है उन्होंने शानदार तरीके से भारत का नेतृत्व किया है, शायद, विराट अब और खुलकर खेलेंगे।  
विज्ञापन


रोहित को कप्तान बनाने का निर्णय समझ में आता है

वहीं, बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को लगता है कि रोहित को सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तान बनाने का निर्णय समझ में आता है, उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम को अगले साल टी-20 विश्व कप से पहले बहुत कम एकदिवसीय मैच खेलने हैं, ऐसे में भारत इस साल टी-20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन से उबरना चाहेगा। प्रसाद के मुताबिक, विराट को कप्तान से हटाए जाने की भावना से ज्यादा मुझे लगता है कि यह अधिक तार्किक विचार था, हम अगले सीजन में सिर्फ सात या आठ वनडे मैच खेल रहे हैं, इसलिए शायद, चयनकर्ताओं ने महसूस किया होगा कि दोनों प्रारूपों के लिए एक कप्तान बेहतर होगा, क्योंकि टी20 और 50 ओवर के खिलाड़ी कुछ इधर-उधर को छोड़कर लगभग समान हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें