फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इयान चैपल ने विराट कोहली के प्रदर्शन पर कह दी यह 'बड़ी' बात

Tue, 19 Sep 2017 10:55 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विराट कोहली
विज्ञापन
पूर्व टेस्ट कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के लिए लिखे एक कॉलम में कहा है कि वो इस समय विश्वक्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाजों में चार लोगों को मानते हैं। उन्होंने कहा है कि इस बात से हर कोई वाकिफ हैं कि वर्तमान वर्ल्ड क्रिकेट में तथाकथित तौर पर चार बैट्समैन फेवरेट हैं, जिनमें स्टीव स्मिथ, जो रूट, विराट कोहली और केन विलियमसन का नाम शामिल है।
विज्ञापन


चैपल ने कहा ये चार युवा क्रिकेटर्स खेल के तीनों प्रारूपों में रन बनाते रहे हैं। हालांकि, इयान चैपल के शब्दों और विचारधारा की माने तो डेविड वार्नर का नाम भी इस सूची में शामिल किया जाना चाहिए। चैपल ने लिखा, ' यदि वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाजों की बात करें तो बल्लेबाजी औसत के हिसाब से स्टीव स्मिथ, जो रूट और विराट कोहली का नाम आता है'। आगे उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आसानी से रिकार्ड बना सकते हैं। वास्तव में, विलियमसन को शामिल करना चाहिए क्योंकि उनका औसत स्मिथ के बाद दूसरे स्थान पर है, लेकिन डेविड वार्नर को भी यहां होना चाहिए।

मामले में क्रिकेट के विश्लेषकों का कहना है कि वार्नर को इस सूची में कभी नहीं शामिल किया गया क्योंकि भारत के खिलाफ उनका रिकार्ड अच्छा नहीं हैं। हालांकि उस मामले में चैपल ने महसूस किया कि इंग्लैंड में कोहली का रिकॉर्ड भी बेहतर नहीं है। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर का औसत 25 से कम है। जबकि दूसरी तरफ विराट कोहली ने 5 टेस्ट मैचों में केवल 15 रनों के औसत से इंग्लैंड में रन बनाए हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, चैपल का कहना है, "वार्नर के बहिष्कार का मुख्य कारण है कि भारत में उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। वहीं, इंग्लैंड में कोहली का रिकॉर्ड भी काफी खराब है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें