पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीपक सोधान का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। ये भारतीय टेस्ट क्रिकेटरों में सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर थे। दीपक डेब्यू टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी थे।
गुजरात में जन्में दीपक ने भारत की ओर से तीन टेस्ट मैच खेल हैं। वह टीम में सबसे लंबे और बाएं हाथ के बल्लेबाज थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा दीपक ने गुजरात और बड़ौदा के लिए 43 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच भी खेले थे।
इन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 12 दिसंबर 1952 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। लाला अमरनाथ की कप्तानी में भारत और पाकिस्तान के बीच चला वह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था, लेकिन उस मैच में दोनों टीमों की ओर से सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज दीपक सोधान ही थे। इन्होंने पहली पारी में 15 चौके लगाकर 110 रन बनाए थे।