फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौता टेस्ट खेलने वाले स्टुअर्ट लॉ बन सकते हैं पाक कोच

Fri, 06 May 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से 1995 में इकलौता टेस्ट खेलने वाले स्टुअर्ट लॉ पाक क्रिकेट बोर्ड की पहली पसंद है। उन्हें कभी भी राष्ट्रीय टीम का कोच पद दिया जा सकता है। हालांकि उनके बैक-अप की सूरत में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एंडी मोल्स भी लाइन में हैं।
विज्ञापन


स्टुअर्ट इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी कोच में व्यस्त हैं, ‌कंगारू टीम को जुलाई और अगस्त माह में श्रीलंका दौरा करना है। स्टुअर्ट बीते 25 अप्रैल से पहले पीसीबी के पास पाक टीम के हेड कोचिंग के लिए अपना आवेदन भी कर चुके हैं।

स्टुअर्ट ने श्रीलंका के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच खेलने के अलावा 54 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच भी खेले हैं। उनके नाम 1 वनडे शतक और 7 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन

श्रीलंका और बांग्लादेश टीम से भी थे जुड़े

- फोटो : getty
स्टुअर्ट इससे पहले श्रीलंका और बांग्‍लादेश टीम के साथ बतौर कोच भी काम कर चुके हैं। उधर, पीसीबी के प्रमुख शहरयार खान ने प्रेस कांफ्रेंस में हेड कोच के लिए किसी के नाम का खुलासा तो नहीं किया लेकिन पीसीबी के एक मेंबर ने यह जरूर कहा कि, स्टुअर्ट पर सभी एकमत हैं।

हालांकि पीसीबी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एंडी मोल्स को बैक-अप के तौर पर इसलिए लेकर चल रही है कि अगर स्टुअर्ट के साथ कांट्रेक्ट में कुछ अड़चने आती हैं तो मोल्स उनके पास अतिरिक्त च्‍वाइस हो।

शहरयार खान का कहना है कि मुख्य कोच के लिए नाम का खुलासा करने में कुछ दिनों की देरी है, क्योंकि अभी अभ्यर्थी के साथ नेगोशिएशन करना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें