फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला भारत में दे रही क्रिकेट को बढ़ावा, कारण है खास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विदेशी महिला भारत में क्रिकेट को बढ़ावा दे रही है। इसके पीछे कारण बेहद खास है। इनका नाम है किआ शियर। ये भारत में सौहार्द और शांति के लिए क्रिकेट मैच आयोजित करती हैं।
विज्ञापन


इन्होंने अपने फाउंडेशन के तहत शनिवार को मुंबई पुलिस के जवानों के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच मैच कराया। किआ इस तरह के आयोजनों के लिए मुंबई पुलिस के और जवानों को अपने फाउंडेशन में जोड़ रही हैं।

फेमस क्रिकेट कमेंटर हर्षा भोगले ने शनिवार को किआ से मुलाकात की और इसके पीछे की उनकी स्टोरी जानी। अपने फेसबुक पेज पर यह तस्वीर डालकर इन्होंने पूरी जानकारियां भी लिखी।
विज्ञापन


आप भी किआ के मुंबई में क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के पीछे का कारण जानकर गदगद हो जाएंगे। मामला 26 नंबवर को मुंबई में हुए बम ब्लास्ट से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

मुंबई धमाके में हुआ था किआ के साथ हादसा

26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए बम धमाके में करीब 166 लोग मारे गए थे। हादसे के पीछे लश्कर-ए-तयैबा के 10 आतंकवादियों का हाथ था।

इस भयावह हादसे में किआ शियर ने भी अपने पति और बेटी को खो दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद वापस हटने के बजाय किआ ने लोगों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए फाउंडेशन शुरू ‌की।

उन्होंने 30 पेजों की एक किताब लिखी। ‌जिसे "ए पॉकेट ऑफ पीस" नाम दिया। मुंबई बम धमाके की घटना के बाद वह भारत आई और लगातार इस प्रकार के आयोजनों के साथ बिना किसी हो-हल्ले के अपना कार्य कर रही हैं।

किआ मानती हैं कि क्रिकेट के जरिए भारत में सौहार्द और शांति संभव है।

(function(d, s, id) {  var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];  if (d.getElementById(id)) return;  js = d.createElement(s); js.id = id;  js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3";  fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Sometimes cricket brings you into contact with the most remarkable people. This morning I met an American lady who knew...Posted by Harsha Bhogle on Saturday, October 31, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें